October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : अवैध कालोनियां हुई वैध,मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

जबलपुर, मध्य प्रदेश सरकार ने आज प्रदेश की तमाम अवैध कॉलोनियों को वैध करने का काम आज से शुरू कर दिया है.. जबलपुर के मानस भवन में आयोजित एक शासकीय कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में कांग्रेस बीजेपी सहित तमाम नेता मौजूद रहे.. जबलपुर में लगभग 300 अवैध कॉलोनियां हैं जिनको सरकार द्वारा आज वैध करने की कार्यवाही शुरू की गई.. सरकार के इस फैसले के बाद जो अवैध कॉलोनी में रह रहे थे लोग उनके भी चेहरे खिल उठे… अब तक अवैध रूप से कॉलोनियों में रह रहे लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा किया गया यह फैसला उनके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा क्योंकि जिन अवैध कॉलोनियों में वह रह रहे हैं सालों से वहां पर ना ही सड़क और ना ही पानी की व्यवस्था थी क्योंकि नगर निगम द्वारा अवैध कॉलोनियों में यह तमाम व्यवस्थाएं नहीं की जाती है आम लोगों ने बिल्डरों के बहकावे में आकर यहां पर प्लॉट तो ले लिए लेकिन उनकी कॉलोनी या अवैध रह गई.. आज पहले चरण मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 21 कॉलोनियों को वैध करने की कार्यवाही की गई वही ढाई सौ से ज्यादा कॉलोनियां हैं जिनको आने वाले समय में अवैध किया जाएगा..

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment