33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर में चिकित्सक सहित अन्य तीन लोगों पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है,

जबलपुर में चिकित्सक सहित अन्य तीन लोगों पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है, लार्डगंज थाने में दर्ज यह मामला एग्रीमेंट का उल्लंघन करने को लेकर नेशनल हॉस्पिटल के संचालक डॉ आनंद तिवारी द्वारा दर्ज कराया गया था, जिसकी जांच में यह पाया गया कि डॉक्टर हर्षित सहित अन्य 3 लोगों द्वारा डॉक्टर आनंद तिवारी के साथ धोखाधड़ी की गई है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी प्रभात शुक्ला ने बताया कि नेशनल हॉस्पिटल के संचालक डॉ आनंद तिवारी द्वारा धोखाधडी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी, उन्होंने बताया कि डॉ आनंद के साथ डॉक्टर हर्षित व तीन अन्य लोगों द्वारा एग्रीमेंट किया गया था, जिसमें खरीद-फरोख्त की जानी थी, लेकिन डॉक्टर हर्षित द्वारा इस एग्रीमेंट का उल्लंघन करते हुए किसी अन्य को सामान बेच दिया गया। एग्रीमेंट होने के बावजूद धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद डॉक्टर आनंद तिवारी लार्डगंज थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। वहीं पुलिस की जांच में डॉक्टर हर्षित सहित अन्य 3 लोग दोषी पाए गए हैं।

अन्य ख़बरें

भारत-वियतनाम के बीच डिजिटल पेमेंट सहयोग मजबूत करने के लिए आरबीआई और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम ने किया समझौता

Newsdesk

मध्य प्रदेश : उमरिया में सड़क हादसे में 4 की मौत, 41 घायल

Newsdesk

जबलपुर में निर्माण कार्य के दौरान मिला 12 किलो का जिंदा बम, जांच जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading