October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : रांझी थाना रहवासी असमाजिक तत्वों से परेशान, एसपी ऑफिस पहुँचकर लगाई गुहार

रांझी थाना क्षेत्र में बदमाश अब बेलगाम होते जा रहे हैं, पुलिस की निष्क्रियता के चलते आम जनता इन असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी सहने विवश है। ऐसा ही मामला इंदिरा नगर बस्ती में देखने को मिला, जब यहां स्थित एक घर में बाइक सवार कुछ हथियार बंद लोगों ने जमकर उपद्रव मचाया, करीब 10 से 12 लोगों ने घर में ना केवल पत्थर चलाए बल्कि हथियार लहरा कर परिवार के लोगों को चुनौती दी थी। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने रांझी थाना पहुंचकर पुलिस को भी दी, लेकिन आज तक रांझी पुलिस ने इन बदमाशों पर कोई कार्रवाई नहीं की। लगातार मिल रही धमकियों के चलते भयजदा परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की, परिवार के लोगों का कहना है कि इसके पूर्व भी इन लोगों के द्वारा उनके भतीजे पर चाकू से हमला किया गया था जिसकी शिकायत भी थाने में दर्ज कराई थी। संभवत उसी मामले को लेकर बदमाश परिवार के लोगों को डराने का प्रयास कर रहे थे, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, बावजूद इसके पुलिस अभी तक हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

 

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment