October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में मप्र में 13 जगहों पर की छापेमारी

नई दिल्ली, 27 मई | राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मध्य प्रदेश में टेरर लिंक और टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में 13 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है। एनआईए की टीमों ने मामले में कथित आरोपियों से संबंधित परिसरों पर शनिवार सुबह छापेमारी शुरू की। फिलहाल इस मामले में एनआईए ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। एक सूत्र ने दावा किया कि यह मामला जेएमबी (जमात-उल-मुजाहिदीन), बांग्लादेश के कैडर से संबंधित है।

इस मामले में एनआईए ने छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था, और भारत में अपने हमदर्दों की मदद से जाली भारतीय पहचान दस्तावेज हासिल किए थे।

इससे पहले सप्ताह में, एनआईए ने मप्र में कई जगहों पर छापेमारी की थी, इसमें कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पासबुक और संदिग्ध आतंकी लेनदेन से संबंधित पहचान दस्तावेज जब्त किए गए थे।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment