October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

बाइक ने पैदल जा रही मासूम को मारी टक्कर, इमलिया चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने स्वयं के वाहन से कराया जिला अस्पताल में भर्ती

दमोह. तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रही मासूम को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे मासूम बुरी तरह घायल हो गई. वहां से शासकीय काम से दमोह आ रहे इमलिया चौकी प्रभारी एएसआई आनंद कुमार ने 108 का इंतजार ना करते हुए स्वयं के वाहन से तत्काल उठाकर जिला अस्पताल लाए और जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया. जिला अस्पताल में ड्यूटी रत डॉक्टर समीक्षा बघेल और डॉक्टर शिवा ने तत्काल मासूम का इलाज कर हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी इमलिया एएसआई आनंद कुमार ने बताया कि चौकी से शासकीय काम के लिए दमोह आ रहे थे, तभी रास्ते में राघवेंद्र घोषी की 6 वर्षीय पुत्री वंशिका निवासी करौंदी गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ी थी, जहां उसे उठाकर तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया है. परिजनों के बताए अनुसार बताया गया कि मासूम बच्ची पिपरिया से पैदल अपने गांव करौंदी जा रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. जिससे बच्ची की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर द्वारा जबलपुर रेफर कर दिया गया है.

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment