October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

आम आदमी पार्टी ने भरी संस्करधानी से हुंकार,आप पार्टी के दिल्ली विधायक ने पत्रकारवार्ता कर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

जबलपुर मध्यप्रदेश : l के अकटुबर नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने संस्कारधानी से चुनाव का बिगुल बजा दिया है जहा कल राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने सर्किल इंजर्चो को नियुक्ति कर सपथ दिलाई,वही आज दिल्ली से आये हुए आप पार्टी के जंगपुरा विधायक प्रवीण देशमुख ने पत्रकारवार्ता करते हुए भाजपा सरकार और को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा,जहाँ प्रवीण देशमुख ने भाजपा सरकार को घोटालों और भ्रष्टाचारीयो की सरकार बताया वही उन्होंने ने कहा की जिस प्रकार से महाकाल लोक में मूर्तिया टूटकर गिर गयी इससे साफ पता चलता है की भव्य मन्दिर के नाम पर शिवराज सरकार कितना बड़ा घोटाला कर रही है,7 महीने भी नही हुए और महाकाल लोक में मूर्तिया ध्वस्त होने लगी और कांग्रेस मौन है,वही मध्यप्रदेश में 35 लाख बच्चो को 290 रु की स्कूल ड्रेस दी जानी थी जिसमे दुकानों से 100 रु वाली ड्रेस खरीद कर बच्चो को दे दी गयी,जो एक बड़ा घोटाला है,जिसे आम आदमी पार्टी उजागर करेगी।

वही भाजपा सरकार के द्वारा प्रदेश में आदिवासियों और दलितों का शोषण किया जा रहा है लगातार ये लोग सरकार से अपने हक को लेकर आवाज उठा रहे है लेकिन सरकार इन्हें दबाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेखने में लगी है,

जिस प्रकार से नए संसद भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नही बुलाया गया उजसे साफ पता चलता है की भाजपा सरकार आदिवासियों और दलितों का शोषण कर रही है इस बात को लेकर आम आदमी पार्टी पुरजोर तरीके से आवाज उठाएगी।
और निश्चित तौर पर इस बार मध्यप्रदेश में आप पार्टी सरकार बनाएगी।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment