36.5 C
Jabalpur
May 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

निजी ठेकेदार के द्वारा संचालित किए जा रहे नगर निगम का भंवरताल स्विमिंग पूल उस वक्त मारपीट का अखाड़ा बन गया

जबलपुर : निजी ठेकेदार के द्वारा संचालित किए जा रहे नगर निगम का भंवरताल स्विमिंग पूल उस वक्त मारपीट का अखाड़ा बन गया जब तैराकी करने आए युवकों और ट्रेनर के बीच विवाद हो गया.. कुछ ही देर में यह विवाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट में तब्दील हो गया,, इस दौरान लगभग एक दर्जन लोगों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला किया. बताया जाता है कि सुबह आठ से नौ बजे की शिफ्ट खत्म होने के बाद भी कुछ युवक स्विमिंग पूल में तैराकी कर रहे थे.. समय खत्म हो जाने के बाद ट्रेनर ने उन्हें स्विमिंग पूल से बाहर आने के लिए कहा था लेकिन युवक नहीं मान रहे थे इसी बात को लेकर ट्रेनर और तैराकी कर रहे युवकों के बीच विवाद होने लगा,, इसी बीच ट्रेनर ने जबरदस्ती युवकों को धक्का देकर बाहर निकाला जिससे एक युवक को हल्की सी चोट आई जिससे मामला बिगड़ गया.. कुछ ही देर में उसने अपने समर्थकों को स्विमिंग पूल में अंदर बुला लिया और ट्रेनर पर हमला कर दिया तभी ट्रेनर सुनील पटेल को बचाने आए स्विमिंग पूल के बाउंसर लोहे के पाइप और डंडों से मारपीट करने लगे.. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिससे दोनों ही पक्षों के युवकों को चोटें आई. मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और पुलिस को सूचना दी.. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ओमती थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा और दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज की है.

आपको बता दें कि नगर निगम ने भंवरताल स्विमिंग पूल निजी ठेके पर दिया है लेकिन ठेकेदार और उसके ट्रेनर जबरदस्त मनमानी करते हैं स्विमिंग पूल में तैराकी सीखने आने वाली युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होती है और जबरदस्त गुंडागर्दी होती है. लेकिन ना तो ट्रेनर और ना ही नगर निगम के अधिकारी इन हरकतों को रोकने का कोई प्रयास करते हैं ऐसे में गुंडों और बदमाशों के हौसले बढ़ गए हैं जिससे अक्सर यहां पर इस तरह की मारपीट के मामले सामने आते हैं.

अन्य ख़बरें

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में सराहनीय योगदान पर कलेक्टर को मिला प्रशंसा पत्र

Newsdesk

उड़द एवं मूंग फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

Newsdesk

जनसुनवाई में अनाथ बच्चों को मिला सहारा

Newsdesk

1 comment

Summer Eady June 29, 2023 at 9:08 am

Great coverage of the situation, including important details and background information.

Reply

Leave a Reply to Summer EadyCancel reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading