July 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

इंजीनियर ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट भी मिला

ग्रेटर नोएडा, 31 मई | ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओनिक्स काउंटी सोसायटी के फ्लैट में इंजीनियर अजीत राज चौधरी (36) का शव सोमवार को पंखे से लटका मिला। इस दौरान इंजीनियर की पत्नी ड्यूटी पर गई थी पुलिस को मौके से दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि उसकी जिंदगी जहर हो गई है और वह अपने कलंक को नहीं धो पाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इससे एक दिन पहले भी एक इंजीनियर ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक निजी कंपनी में आईटी इंजीनियर चौधरी सोसायटी में परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी भी एक कंपनी में नौकरी करती है। सोमवार को अजीत का शव पंखे से लटका मिला। अजीत के भाई ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अजीत के भाई अमित ने पुलिस को बताया कि सोमवार को भाई घर पर अकेला था। शाम को जब उसकी पत्नी ड्यूटी से लौटी तो अजीत का शव लटका मिला। अजीत की पत्नी ने अमित को सूचना दी। पुलिस परिजन से बात कर अभी यह नहीं पता लगा पाई है कि अजीत ने अपने कलंक धोने की बात क्यों लिखी।

अन्य ख़बरें

यूपी के पूर्व डीजीपी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का किया समर्थन, हिंसक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की वकालत

Newsdesk

सीएम माझी ने इंडियन आइडल सीजन 16 की विजेता ज्योतिर्मयी को सम्मानित किया, 5 लाख रुपए के नकद इनाम की घोषणा

Newsdesk

नागालैंड में वायुसेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, भूस्खलन प्रभावित इलाकों से 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading