September 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन के लिए केजरीवाल मिलेंगे स्टालिन और सोरेन से

नई दिल्ली, 31 मई | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि वह सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगने के लिए तमिलनाडु और झारखंड के सीएम से मिलेंगे। केजरीवाल ने दो ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से 1 जून को और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से 2 जून को मुलाकात करेंगे।

पहले ट्वीट में कहा गया, केंद्र के असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक ‘दिल्ली विरोधी’ अध्यादेश के खिलाफ डीएमके का समर्थन लेने के लिए कल (1 जून) चेन्नई में तमिलनाडु के सीएम थिरु एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे।

बाद में, केजरीवाल ने संकेत दिया कि वह देश भर के मुख्यमंत्रियों से समर्थन मांग रहे हैं और उनसे मिलने की योजना है।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, 2 जून को मैं रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलूंगा। मैं मोदी सरकार द्वारा पारित अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन मांगूंगा, जो दिल्ली के लोगों के हितों के खिलाफ है।

अन्य ख़बरें

गेटवे ऑफ इंडिया के पास अरब सागर में फेरी बोट खराब, 38 लोगों की अटकी सांसें, सभी सुरक्षित

Newsdesk

भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सीएम योगी समेत कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

Newsdesk

दादाभाई नौरोजी की जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading