19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अपने जन्मदिन पर फिल्म ‘टेस्ट’ की शूटिंग कर रहे माधवन

मुंबई, 1 जून | अभिनेता-निर्देशक आर माधवन, जिन्होंने हाल ही में अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का आईफा पुरस्कार जीता, का गुरुवार को जन्मदिन है। अभिनेता वर्तमान में नयनतारा और सिद्दार्थ के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट ‘टेस्ट’ के लिए चेन्नई में शूटिंग कर रहे हैं। माधवन और सिद्धार्थ, जिन्होंने ‘आयुथा एझुथु’ और ‘रंग दे बसंती’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है, इस फिल्म के साथ फिर से जुड़ रहे हैं। फिल्म कथित तौर पर एक टेस्ट क्रिकेट मैच पर आधारित है।

जन्मदिन पर वर्किं ग डे के बारे में बात करते हुए माधवन ने कहा: जन्मदिन विशेष है, इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन मेरे लिए, मेरा काम भी उतना ही महत्वपूर्ण है। मैं जो प्यार करता हूं उसे करने के लिए भाग्यशाली महसूस करता हूं, और यह अपने आप में सबसे अच्छा जन्मदिन का उपहार है।

इससे पहले 2003 की तमिल फिल्म ‘प्रियमना तोझी’ में उन्होंने क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी। अब माधवन ने 20 साल बाद क्रिकेट पर आधारित फिल्म में काम करने का विकल्प चुना है।

‘रॉकेटरी: द नंबी इफेक्ट’, जिसमें माधवन ने मुख्य भूमिका निभाई है, वैज्ञानिक नंबी नारायणन की उल्लेखनीय कहानी को प्रदर्शित करता है।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading