19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

नेपाल के प्रधानमंत्री शुक्रवार को उज्जैन में महाकाल के दर्शन करेंगे

इंदौर/उज्जैन, 1 जून | नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड इंदौर और उज्जैन के प्रवास पर आ रहे हैं। वे इंदौर आने के बाद उज्जैन पहुंचेंगे और महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे साथ ही महाकाल लोक का भ्रमण भी करेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री के प्रवास के लेकर तैयारियां जारी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड शुक्रवार के इंदौर पहुंचेंगे और वहां से उनका उज्जैन जाने का कार्यक्रम है। उज्जैन में तैयारियों का प्रशासनिक अमले ने जायजा लिया। नेपाल के प्रधानमंत्री का महाकाल लोक के नन्दी गेट पर प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के द्वारा स्वागत किया जायेगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल अवलोकन कर व्यवस्था हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

प्रशासनिक अधिकारियों ने इसके बाद नेपाल के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित महाकाल लोक रूट एवं श्री महाकालेश्वर मन्दिर दर्शन व्यवस्था का अवलोकन किया। अधिकारियों ने श्री महाकालेश्वर मन्दिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, इस सम्बन्ध में भी सम्बन्धितों को दिशा-निर्देश दिए।

नेपाल के प्रधानमंत्री शुक्रवार के इंदौर और फिर उज्जैन जाएंगे उसके बाद इंदौर से तीन जून को वापस लौट जाएंगे। इंदौर और उज्जैन में नेपाल के प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इंदौर में आसपास के जिलों से सुरक्षा बलों के बुलाया गया है। इंदौर के पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने सुरक्षा व्यवस्था और जिस होटल में नेपाल के प्रधानमंत्री के रुकना तय है, उसका भी जायजा लिया।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading