41.5 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

रैगिंग का विरोध करने पर गुवाहाटी स्कूल के सीनियर्स ने छात्र के पिता को पीटा

गुवाहाटी, 8 जून | गुवाहाटी के गुरुकुल ग्रामर स्कूल में सीनियर छात्रों ने रैगिंग का विरोध करने पर एक छात्र के पिता को बेरहमी से पीटा। छात्र के साथ उसी की कक्षा के छात्रों ने रैगिग की थी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी छात्रों को उचित सजा देने की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र को उसी की कक्षा के छात्र परेशान करते थे।

बाद में, जब छात्र के पिता ने रैगिंग का विरोध किया, तो सीनियर छात्रों एक ग्रुप ने लड़के को तब तक पीटा जब तक कि वह गंभीर रूप से घायल नहीं हो गया। इस दौरान उन्होंने छात्र के पिता को भी पीटा। दोनों को इलाज के लिए शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्कूल प्रशासन ने घटना के संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। असम पुलिस के आईजीपी कानून व्यवस्था प्रशांत भुइयां ने आईएएनएस को बताया, हमें अब तक इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल: मतुआ ठाकुर मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, चुनाव प्रचार के बीच पूजा पाठ

Newsdesk

सरकार बनने के बाद खत्म कर देंगे टीएमसी के सभी सिंडिकेट : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Newsdesk

पंजाब सरकार दे ‘आप नेताओं’ को सुरक्षा, जनता उनके कामकाज से संतुष्ट न होने से नाराज: शाहनवाज हुसैन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading