25.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 के 5 लाख इकाई बेच सकता है सैमसंग

सिओल/नई दिल्ली, 5 अगस्त | सैमसंग के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 के इस साल लगभग 500,000 यूनिट्स की बिक्री की उम्मीद है, जो कि पहले किए गए लॉन्च की अपेक्षा काफी बड़ा है। एक नई रिपोर्ट में बुधवार को इसकी जानकारी दी गई है।

दक्षिण कोरिया की इस बड़ी तकनीकि कंपनी की तरफ से बुधवार को एक ऑनलाइन इवेंट में इस नए हैंडसेट को पेश किया जाएगा जिसे एक किताब की तरह से फोल्ड किया जा सकेगा और इसके साथ ही समारोह में गैलेक्सी नोट 20 और गैलेक्सी वॉच 3 सहित चार अन्य डिवाइस को भी लॉन्च किया जाएगा।

इसकी बिक्री को लेकर किए गए पूवार्नुमान के संबंध में मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च ने कहा कि इस साल के अंत तक सैमसंग की तरफ से गैलेक्सी जेड फोल्ड 2 की पांच लाख इकाई की बिक्री किए जाने की उम्मीद है, अपने पहले साल में गैलेक्सी फोल्ड की एक लाख से अधिक इकाइयों की बिक्री की गई।

गैलेक्सी फोल्ड को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था और साल 2019 के अंत तक करीब 60 देशों में इसे बेचा गया।

अन्य ख़बरें

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading