19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

स्मृति ईरानी ने नोएडा स्टेडियम में किया योग, सांसद रहे मौजूद

नोएडा, 21 जून | विश्व योग दिवस के मौके पर नोएडा स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने योग कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, कई अन्य जनप्रतिनिधि तथा नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन, भारत विकास परिषद और नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारी और आम लोग शामिल हुए। नोएडा में बने स्टेडियम के इंडोर ग्राउंड में हजारों लोगों ने केंद्रीय मंत्री के साथ योग किया। योग सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक किया गया। केंद्रीय मंत्री समेत करीब 2500 लोगों ने योग किया। इससे पहले नोएडा स्टेडियम में ही फुटबॉल ग्राउंड पर प्रशासनिक अधिकारियों और शहर वासियों ने योग किया। यह कार्यक्रम सुबह छह बजे से शुरू हुआ।

वहीं शहर की अलग-अलग सोसायटी और सेक्टरों में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने योग किया। उन्होंने कहा कि योग करने से शक्ति मिलती है इसलिए योग के महत्व को समझें और योगा को जीवन का हिस्सा बनाएं। योग के दौरान सरल अभ्यास कराए गए।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading