38.7 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइमहेडलाइंस

कनाडा में सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

टोरंटो, 21 जून | कनाडा में नए साल के मौके पर गोलीबारी में एक 51 वर्षीय सिख की हत्या के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में उनकी 21 वर्षीय बेटी घायल हो गई थी। एडमोंटन पुलिस ने कहा कि 28 वर्षीय दकवान रोशायने हावर्ड ली को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर फर्स्ट डिग्री हत्या, गंभीर हमले और जानबूझ कर गोलीगारी का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने कहा कि बरिंदर सिंह और उनकी बेटी गलत तरीके से लक्षित अपराध के शिकार हुए थे।

इस मामले में पहले आरोपी 31 वर्षीय तेवहन ऑर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। ली मामले में गिरफ्तार दूसरा आरोपी है। हव कनाडा-व्यापी वारंट पर वांछित था।

इस साल 1 जनवरी को, 16ए एवेन्यू और 38 स्ट्रीट के क्षेत्र में सूचना के बाद पहुंचने पर अधिकारियों ने एक घायल पुरुष और महिला को देखा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 21 वर्षीय महिला की हालत में सुधार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

एक सप्ताह बाद, एडमोंटन मेडिकल एग्जामिनर ने सिंह का पोस्टमॉर्टम किया और बंदूक की गोली से मौत होने की पुष्टि की।

सिंह अपने परिवार के साथ 2019 में पंजाब से एडमोंटन आए थे।

परिवार ने ग्लोबल न्यूज को बताया कि परिवार के चारों सदस्य सो रहे थे जब सामने का दरवाजा तोड़कर गोलियां चलाई गईं।

सिंह की पत्नी जसजीत कौर ने कहा, हम सभी सो रहे थे और कई बार गोलियां चलने की आवाजें आ रही थीं। यह सब हमारे लिए बुरे सपने जैसा था।

अन्य ख़बरें

वाहन टकराने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, 2 हजार रुपये की मांग का आरोप

Newsdesk

पेट्रोल पंप के पास चाकू दिखाकर लूट, दो आरोपी और एक अपचारी बालक पुलिस अभिरक्षा में

Newsdesk

बरगी पुलिस की कार्रवाई, अवैध रूप से रखा 180 लीटर डीजल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading