June 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

यमुना प्राधिकरण में भी लागू होगा ईआरपी सिस्टम

ग्रेटर नोएडा, 24 जून | यमुना प्राधिकरण में ईआरपी सिस्टम लागू होने जा रहा है। प्राधिकरण कंपनी चयन करने के लिए शनिवार को आरएफपी निकालेगा। इस परियोजना पर करीब 60 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सिस्टम के लागू होने के बाद अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक की जवाबदेही तय होगी और पारदर्शिता से काम हो सकेगा। यमुना अथॉरिटी में अब काम लगातार बढ़ता जा रहा है। चाहे आवासीय भूखंड हो या औद्योगिक भूखंड या फिर किसानों से जुड़े काम हो। सभी को पूरी पारदर्शिता से करने और जल्द निपटने के लिए ईआरपी लागू किया जायेगा। इसका कॉन्ट्रैक्ट 30 साल का होगा। यमुना अथॉरिटी के सीईओ अरुण वीर सिंह ने बताया है कि ईआरपी सिस्टम लागू होने के बाद दस्तावेज को सीधे सिस्टम से अपलोड कर दिया जाएगा। फाइल खोने का डर नहीं रहेगा संपत्ति ट्रांसफर, नक्शा पास कराना, कंपलीशन सर्टिफिकेट लेना यह सब काम ऑनलाइन हो जाएंगे। इसके अलावा सिटीजन चार्टर के तहत भी काम किया जाएगा।

इससे पहले ईआरपी सिस्टम नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में लागू किया जा चुका है। इसकी आरपी सिस्टम सॉफ्टवेयर की खासियत होती है कि यह किसी कार्यालय की गतिविधियों को ऑनलाइन एक पोर्टल पर ले आता है यह डाटा को एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाने का काम करता है।

अन्य ख़बरें

नौसेना और तटरक्षक बल के 3000 से ज्यादा प्रशिक्षुओं ने सफलतापूर्वक पूरा किया प्रशिक्षण,ड्रोन के जरिए दूरस्थ गांव पहुंचेगी डाक : सिंधिया

Newsdesk

2024 का चुनाव हम हारे नहीं और 2029 का चुनाव जीत चुके हैं : राहुल गांधी

Newsdesk

धीरज सेठ : भारतीय सेना के नए प्रमुख, हर कदम पर साबित की अपनी काबिलियत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading