November 1, 2026
सी टाइम्स
इन्फोग्राफिक्सराष्ट्रीयसी टाइम्स

सीवोटर सर्वे : मोदी की विदेश नीति से संतुष्ट भारी बहुमत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान जनता की राय जानने के लिए सीवोटर द्वारा देश भर में स्नैप पोल किया गया। इसमें सामने आया कि अधिकतर लोग नरेंद्र मोदी शासन की विदेश नीति के संचालन के तरीके से संतुष्ट हैं।

भाजपा का समर्थन करने वालों और विपक्षी दलों का समर्थन करने वालों के बीच विचारों में मतभेद है। स्नैप पोल के दौरान सवाल पूछा गया: क्या आप मोदी शासन की विदेश नीति से संतुष्ट हैं? इसके जवाब में, दस में से सात उत्तरदाताओं की राय है कि वे मोदी शासन की विदेश नीति से या तो पूरी तरह संतुष्ट हैं या कुछ हद तक संतुष्ट हैं। भाजपा का समर्थन करने वाले उत्तरदाताओं में से तीन-चौथाई मोदी शासन की विदेश नीति से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

इसके विपरीत, विपक्षी दलों का समर्थन करने वाले प्रत्येक दस उत्तरदाताओं में से चार पूरी तरह से संतुष्ट हैं। संयोग से, उत्तरदाताओं का कुल प्रतिशत जो मोदी शासन की विदेश नीति का अनुमोदन करता है, सीवोटर सर्वे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और अनुमोदन रेटिंग के अनुरूप है।

24 जून को, पीएम मोदी ने एक बेहद सफल राजकीय यात्रा पूरी की, जिसके चलते डिफेंस, टेलिकॉम, सेमीकंडक्टर, एनर्जी, एजुकेशन और स्पेस एक्सप्लोरेशन और क्वांटम कंप्यूटिंग सहित अन्य टेक्नोलॉजी सेक्टर में कई अग्रणी समझौते हुए।

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में प्राइवेट डिनर के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया, जिसमें 500 से अधिक मेहमान शामिल हुए। राजकीय यात्रा के दौरान, पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो मौकों पर संबोधित करने वाले पहले भारतीय नेता बने। दर्जनों बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सीईओ से मिलने के अलावा, पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क और वाशिंगटन में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित किया।

अन्य ख़बरें

वडोदरा के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में 1,200 व्यंजनों का अन्नकूट, 300 महिलाएं कर रहीं तैयारियां

Newsdesk

मोहब्बत की दुकान खोलने का लाइसेंस कब मिलेगा, रैली ने कांग्रेस के दावों की पोल खोल दी: संबित पात्रा

Newsdesk

1 नवंबर से लागू हुए 5 बड़े नियम : मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

Newsdesk

Leave a Comment