19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

एयर इंडिया के पायलट ने ड्यूटी ओवर होने की बात कह प्लेन को दिल्ली ले जाने से किया इनकार

जयपुर, 26 जून । लंदन से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के पायलट ने जयपुर से प्लेन को आगे ले जाने से इनकार कर दिया। पायलट ने कहा कि उसकी ड्यूटी खत्म हो गई है। लिहाजा, वो प्लेन को आगे नहीं ले जा सकता है।

एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार यात्रियों को करीब छह घंटे इंतजार करना पड़ा। इसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से दिल्ली भेजा गया।

दरअसल, दिल्ली में खराब मौसम के कारण रविवार को तीन अंतरराष्ट्रीय और दो घरेलू उड़ानों को जयपुर डायवर्ट किया गया था। इसमें एयर इंडिया की दो, स्पाइसजेट की दो और गल्फ स्ट्रीम की एक फ्लाइट शामिल थी।

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-112 लंदन से सुबह 6:00 बजे दिल्ली पहुंचने वाली थी। इसी बीच खराब मौसम के कारण फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। जबकि, डायवर्ट की जाने वाली एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट दुबई से दिल्ली जा रही थी।

गल्फ स्ट्रीम की फ्लाइट बहरीन से दिल्ली और स्पाइसजेट की एक फ्लाइट पुणे तो दूसरी गुवाहाटी से दिल्ली जा रही थी।

इसी बीच एयर इंडिया की लंदन से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में सवार यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जिसके बाद यात्रियों ने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांसद राज्यवर्धन राठौड़ को ट्वीट किया।

इसके बाद एयर इंडिया ने जवाब देते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिया। इसके बावजूद लोगों को छह घंटे से अधिक समय तक परेशानी झेलनी पड़ी। बाद में एयर इंडिया ने कुछ यात्रियों को वॉल्वो बस और कुछ को कैब से दिल्ली भेजा। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से उन्हें भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading