October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

काला जठेरी ने बिजनेसमेन से शराब की प्रति बोतल 20 व बीयर की प्रति बोतल 10 रुपये लिए : एनआईए

नई दिल्ली, 29 जून । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी काला जठेरी ने हरियाणा में शराब व्यवसायियों से अपनी शराब की दुकानें संचालित करने की अनुमति देने के लिए प्रति शराब की बोतल पर 20 रुपये और प्रति बीयर की बोतल पर 10 रुपये बतौर कमीशन लिए।

एजेंसी ने आरोप पत्र में उल्लेख किया कि “जांच से पता चला है कि वर्ष 2018-19 के दौरान, एक शराब ठेकेदार ने सोनीपत जिले में ग्यारह क्षेत्रों में शराब की दुकानों के लिए लाइसेंस प्राप्त किया। उन्होंने गांव जठेरी को छोड़कर सभी क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलीं।

काला जठेरी के आतंक के कारण शराब ठेकेदार गांव जठेरी में अपनी शराब की दुकान नहीं खोल सके। राजेश कुमार ने काला जठेरी की ओर से शराब ठेकेदारों के साथ मध्यस्थता की और जठेरी गांव और आस-पास के इलाकों में कारोबार करने के लिए एक लीटर की प्रति बोतल पर 20 रुपये व आधा लीटर पर 10 रुपये और बीयर की बोतल पर 10 रुपये की मांग की।“

एनआईए जांच से पता चला कि शराब ठेकेदार शराब की बिक्री के आधार पर राजू मोटा के माध्यम से काला जठेरी को प्रति माह 80 हजार  से 1 लाख 20 हजार रुपये का भुगतान करता था।

जांच एजेंसी के सूत्र ने बताया कि जठेरी के डर से शराब कारोबारी कभी पुलिस के पास नहीं पहुंचे।

लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ पिछले हफ्ते एक विशेष एनआईए अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया गया था।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment