31.1 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

संसद की स्थायी समिति तीन जुलाई को यूसीसी मुद्दे पर करेगी चर्चा

नई दिल्ली, 30 जून । कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय पर संसदीय स्थायी समिति ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर हितधारकों के विचार सुनने के लिए तीन जुलाई को एक बैठक बुलाई है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के नेतृत्व वाली समिति ने सभी 30 सांसदों और समिति के सदस्यों को सूचित किया कि बैठक में यूसीसी पर उनके विचार मांगे जाएंगे और उन पर विचार किया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि सदस्यों को याद दिलाया जाता है कि कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय पर विभाग-संबंधित संसदीय स्थायी समिति की अगली बैठक तीन जुलाई को दोपहर ती बजे होगी।

इसमें यह भी कहा गया है कि 14 जून, 2023 को भारत के विधि आयोग द्वारा जारी सार्वजनिक नोटिस के तहत समान नागरिक संहिता पर विभिन्न हितधारकों से विचार आमंत्रित किए जाएंगे।

यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन के दौरान यूसीसी की वकालत करने के बाद उठाया गया है।

समान नागरिक संहिता पर मोदी के ज़ोरदार वकालत पर भाजपा और विपक्ष के बीच वाकयुद्ध शुरू कर दिया है, विपक्ष ने सरकार पर लोकसभा चुनाव को ध्‍यान में रखते हुए यूसीसी पर आगे बढ़ने का आरोप लगाया है।

विपक्षी दलों ने इसे महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने की केंद्र की बीजेपी सरकार की कोशिश भी करार दिया है।

अन्य ख़बरें

81 हजार से अधिक पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया में समयबद्ध चयन सुनिश्चित करें: सीएम योगी

Newsdesk

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने एसआईआर में कमजोर वर्गों के वोटों की रक्षा के लिए कार्य योजना तैयार की

Newsdesk

वैश्विक संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित निकला तेल टैंकर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading