जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा चौक में रहने वाले 37 वर्षीय धर्मेंद्र पटेल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. धर्मेंद्र के परिजनों ने शव को शारदा चौक पर रखकर चक्का जाम कर दिया. मृतक के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले विश्वकर्मा परिवार के सदस्यों ने धर्मेंद्र के साथ दुर्व्यवहार किया था और उसे प्रताड़ित किया था इस वजह से दहशत में आकर धर्मेंद्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. म्रतक के परिजनों ने मांग की, कि आरोपी विश्वकर्मा परिवार के सदस्यों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए तभी चक्काजाम समाप्त किया जाएगा. चक्का जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को समझाइश दी और इस पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया.. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी.. पुलिस अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद मृतक के परिजनों ने चक्का जाम समाप्त किया और शव का अंतिम संस्कार किया इधर पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्रीय लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.


