31.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

शाहरुख खान की जवान ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, 36 करोड़ में बिके म्यूजिक राइट्स

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर चर्चा में हैं। पठान को बॉक्स ऑफिस मिली शानदार सफलता के बाद से ही प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में फिल्म के म्यूजिक राइट्स को लेकर खबर सामने आई है, जिसे देखकर लग रहा है कि रिलीज से पहले ही फिल्म ने एक रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल, टी-सीरीज ने 36 करोड़ रुपये में जवान के म्यूजिक राइट्स खरीद लिए हैं। जवान के म्यूजिक राइट्स को लेकर काफी समय से खबरें आ रही थीं और कई कंपनी इस खरीदना चाहती थी, लेकिन अब टी-सीरीज ने डील पक्की कर ली है। 36 करोड़ रुपये में टी-सीरीज के साथ हुई जवान की इस डील ने इंडस्ट्री के पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार, कहा जा रहा है कि इससे पहले इतने करोड़ की डील किसी भी फिल्म के लिए नहीं हुई है। जवान का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। टीजर की घोषणा होने के बाद से प्रशंसक बेहतरीन एल्बम आने की उम्मीद कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माता 7 जुलाई को टीजर रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। एटली के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख बाप-बेटे के डबल रोल में दिखेंगे। उनके साथ फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी शामिल हैं, वहीं दीपिका पादुकोण और संजय दत्त कैमियो करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के वीएफएक्स के काम के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया था। फिल्म के निर्माता और निर्देशक इसमें कोई भी कसर नहीं छोडऩा चाहते हैं इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया था। पहले फिल्म 2 जून को रिलीज होने वाली थी तो अब यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह शाहरुख की पहली पैन इंडिया फिल्म है, जो हिंदी समेत तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज हो रही है। शाहरुख ने पठान के साथ 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब वह जवान के बाद डंकी में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी है, जिसे पहली बार पर्दे पर देखने के प्रशंसक भी उत्सुक हैं। इसके अलावा वह टाइगर वर्सेज पठान का भी हिस्सा हैं, जिसमें अभिनेता का आमना-सामना सलमान खान से होगा।

अन्य ख़बरें

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

तमाशा’ को लेकर इम्तियाज अली ने कहा- ‘कभी-कभी खुद की फिल्म भी अजीब लगती

Newsdesk

मैं अपने किरदार में नकारात्मकता नहीं लाना चाहता : जमील खान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading