July 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बेंगलुरुः तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, मौत

बेंगलुरु, 3 जुलाई । बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा रोड पर पार्क किए गए वाहन का निरीक्षण कर रहे एक पुलिस कांस्टेबल की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई।

घटना रविवार देर रात की है। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान देवनहल्ली पुलिस स्टेशन में तैनात सुरेश के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, सुरेश हाईवे पर खराब पड़ी एक कार को देखने गया था। जब वह पूछताछ कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने कांस्टेबल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

साथ ही तेज रफ्तार कार ने हाईवे पर खड़ी एक गाड़ी को भी टक्कर मार दी जिसका ड्राइवर घायल हो गया है। उसे भी पैर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

कार में यात्रा कर रहे लोग नशे की हालत में थे और इसमें तीन लड़कियां भी शामिल थीं। घटना में सभी को चोटें आईं।

पुलिस ने कहा कि सुरेश रात की ड्यूटी पर था और पुलिस निरीक्षक धर्मे गौड़ा के साथ राउंड पर था।

सुरेश पुलिस की गाड़ी चला रहा था, तभी उनकी नजर हाईवे पर खड़ी एक इनोवा कार पर पड़ी। सुरेश ने गाड़ी रोकी और गाड़ी चेक करने चला गया। जब वह इनोवा गाड़ी के ड्राइवर से बात कर रहा था, तभी तेज रफ्तार एसेंट कार उनकी गाड़ी से टकरा गई।

इंस्पेक्टर, जो कॉन्स्टेबल के साथ था, फोन पर बात करने के चलते घटनस्थल से दूर था।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट में सख्त फिटनेस नियम लागू किए

Newsdesk

भारत और चीन तीन निर्धारित व्यापारिक मार्गों से सीमा व्यापार बहाली की दिशा में आगे बढ़ रहे: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

तीन महीने से भी कम समय में बंगाल में विकास को मिली नई रफ्तार’, अमित मालवीय ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading