30.2 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

राजस्थान में विदेशी महिला से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

जयपुर, 5 जुलाई । एक विदेशी महिला को गलत तरीके से छूने और उसे छेड़ने वाले व्यक्ति को राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को कहा कि वह एक शिक्षक है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वह ऑटो-रिक्शा चालक नहीं है, जैसा कि पहले कहा गया था, बल्कि निजी कॉलेज में एक टीचर है।

आरोपी बीकानेर के ओखा कस्बे का रहने वाला है और उसका नाम कुलदीप सिंह सिसौदिया है।

दो दिन पहले ही उसकी नियुक्ति एक निजी कॉलेज में अंग्रेजी शिक्षक के पद पर हुई थी। उसने अंग्रेजी में डबल एमए किया है और नौकरी की तलाश में जयपुर में था। यहां उसे यह पर्यटक मिली और उससे बात करने लगा और उसे गलत तरीके से छुआ भी।

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, वह नोखा वापस आ गया और अपनी मूंछें साफ कर लीं ताकि उसकी पहचान न हो सके। हालांकि, गुप्त सूचना मिलने पर जयपुर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने वीडियो में पहनी हुई टोपी और टी-शर्ट जब्त कर ली है।

डीसीपी योगेश गोयल ने बताया कि वीडियो में दिख रही महिला पर्यटक इंग्लैंड की है। वह सिंधी कैंप के पास एक होटल में रुकी थी।

उन्होंने कहा कि यह जानकारी होटल मिली है।

अन्य ख़बरें

पीयूष गोयल ने ईपीसी प्रमुख के साथ निर्यात को बढ़ावा देने के तरीकों पर किया विचार-विमर्श

Newsdesk

गुजरात की फैक्ट्री साइट पर हुई झड़प के बाद ‘आप’ विधायक की हो रही आलोचना

Newsdesk

कालेश्वरम घोटाले में सीबीआई जांच की मांग, दबाव बनाएगी तेलंगाना सरकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading