July 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

यूसीसी पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक आज

लखनऊ, 5 जुलाई । ऑल-इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे पर एक मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को अपने सदस्यों की एक ऑनलाइन बैठक बुलाई है। इस मसौदे को वह विधि आयोग को सौंपेगी।

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा, “बोर्ड को लगता है कि हर धर्म के लोगों से मिलना और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले उनके विचारों को सुनना विधि आयोग का कर्तव्य है। मुसलमान अपने देश से प्यार करते हैं और साथ ही अपने निजी कानूनों में कोई हस्तक्षेप नहीं चाहते हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्य प्रदेश में एक भाषण के दौरान यूसीसी का समर्थन करने के बाद बोर्ड ने 27 जून को इस मुद्दे पर अपनी पिछली ऑनलाइन बैठक आयोजित की थी।

फरंगी महली, जो ऐशबाग ईदगाह के इमाम भी हैं, ने कहा, “ऑनलाइन बैठक में वकीलों की एक टीम के साथ-साथ एआईएमपीएलबी के सभी सदस्य भाग लेंगे। हम विधि आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले एक महत्वपूर्ण मसौदे पर चर्चा करेंगे।”

बोर्ड से मंजूरी मिलते ही मसौदा विधि आयोग को सौंप दिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट में सख्त फिटनेस नियम लागू किए

Newsdesk

भारत और चीन तीन निर्धारित व्यापारिक मार्गों से सीमा व्यापार बहाली की दिशा में आगे बढ़ रहे: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

तीन महीने से भी कम समय में बंगाल में विकास को मिली नई रफ्तार’, अमित मालवीय ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading