September 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर : दमोह जिले में राशन दुकान संचालक द्वारा आत्महत्या के बाद अब राजनीति गर्माती नजर आ रही है,


जबलपुर : दमोह जिले में राशन दुकान संचालक द्वारा आत्महत्या के बाद अब राजनीति गर्माती नजर आ रही है, पूर्व में जहां दमोह सांसद प्रहलाद पटेल ने बिना जांच किए उनके कार्यकर्ता पर मामला दर्ज करने पर नाराजगी व्यक्त की थी। वही अब इसमें अपनी राजनीति रोटी सेकने के लिए विपक्षी नेता भी कूद पड़े है, जिसको लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा घंटाघर में प्रदर्शन करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर आप नेता रामकिशोर शिवहरे का कहना है कि युवक द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की अवैध वसूली के चलते आत्महत्या की गई है। वही उनका कहना है कि मामले में दमोह सांसद पहलाद पटेल का नाम भी सामने आया है, जिसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज करने के बावजूद भी अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। जिससे साफ होता है कि खाकी पर प्रदेश सरकार का दबाव है उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

अन्य ख़बरें

मैं भी बनूंगा कान्हा ..
“”””””””””””””””””””
मैं भी बनूंगा कान्हा जैसा,
जग में प्रेम बढ़ाऊंगा,
धरा मगन हो जाएगी ये,
जमकर धूम मचाऊंगा।
मैं भी बनूंगा कान्हा …
बंशी की एक धुन पर सारी,
गैय्या दौड़ी आएंगी,
भर-भर मटकी माखन-मिसरी,
मन-भर सभी खिलाएंगी।
मैं भी बनूंगा कान्हा ..
कहीं कदंब के पेड़ भी होंगे,
और कहीं यमुना की कल-कल ,
ध्यान धरा जो कान्हा का तो,
मुस्काएंगे वो पल-पल।
मैं भी बनूंगा कान्हा …
ठोकर खाकर जब-भी गिरूंगा,
मैया दौड़ी आएगी,
बाहों में भर लेगी फिर वो,
मन भर प्रेम जताएंगी।
मैं भी बनूंगा कान्हा …
“”””””””””””””””
कार्तिकेय कुमार त्रिपाठी ‘राम’
गांधीनगर इन्दौर (म.प्र.)

Newsdesk

महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर ईटक्लब के आउटलेट का लाइसेंस निलंबित

Newsdesk

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में 4 सितंबर को ड्राई डे घोषित, सभी शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading