June 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

उत्तराखंड में खेत की मेड़ काटने को लेकर 2 पक्षो में खूनी संघर्ष, एक की मौत

रामनगर, 7 जुलाई । उत्तराखंड में रामनगर के ग्राम देवीपुरा में खेत की मेड़ को काटने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत हो गई और पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

रामनगर के देवीपुरा बासीटीला गांव में खेत की मेड़ को काटने को लेकर 2 पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक पक्ष ने फावड़े से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। पार्वती नाम की एक महिला की इस घटना में मौत हो गई, जबकि एक पक्ष के 3 लोग घायल हो गए, और दूसरे पक्ष से भी 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मृतक महिला को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में हमलावरों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

पुलिस को अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई रिपोर्ट नही दी गई है, फिलहाल पुलिस वैधानिक कार्यवाही के लिए रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही हैं।

अन्य ख़बरें

आपातकाल: राजनाथ सिंह बोले- ‘संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की हुई थी कोशिश’

Newsdesk

कांग्रेस आज भी तानाशाही मानसिकता से ग्रसित’, आपातकाल की बरसी पर कई मुख्यमंत्रियों ने किया लोकतंत्र सेनानियों को याद

Newsdesk

मुंबई में सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर आदित्य राम शंकर के खिलाफ मुकदमा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading