October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

आईएमडी ने दिल्ली में बारिश के लिए येलो अलर्ट किया जारी

नई दिल्ली, 10 जुलाई । भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया। साथ ही चेतावनी दी कि भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी भर सकता है और प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित हो सकता है।

आईएमडी के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस था, जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम है।

मौसम विज्ञानियों ने भविष्यवाणी की है कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी में 107 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री से ऊपर और 36 डिग्री से कम और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री से कम लेकिन 25 डिग्री से ऊपर रहने का अनुमान है।

अन्य ख़बरें

सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को हटाया, डीजल और एटीएफ पर ड्यूटी को बढ़ाया

Newsdesk

यंग वर्कफोर्स को सपा-कांग्रेस ने माना बोझ, हमने प्रदेश की शक्ति मानकर दिया रोजगार: सीएम योगी

Newsdesk

पीएम मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

Newsdesk

Leave a Comment