October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीयहेडलाइंस

सलामी और राजकीय सम्मान के साथ दी गयी शहर के वीर जवान संगीत सूर्यवंशी को विदाई

जबलपुर :- देश की सरहद पर तैनात हर जवान इस देश के लोगों के परिवार के सदस्य की तरह होता हैं उनकी जीत में सारा देश खुश होता है और अगर अपना फ़र्ज निभाते हुए वो शहीद हो जाये तो सभी देशवासियो की आँखे नम हो जाती हैं

लद्दाख में सरहद पर आर्मी डिफेंस के जवान संगीत सूर्यवंशी PRO सिपाही के पद पर पदस्थ थे वे अपना फ़र्ज निभाते हुए शहीद हो गए। इसकी जानकारी जवान के परिवार को सेना के अधिकारीयों के द्वारा प्राप्त हुई। जिसके बाद से ही परिवार के सदस्यों और क्षेत्र में गम का माहौल है।

बारिश के चलते नहीं आ पाई पार्थिव देह परिजनों ने बताया कि – शहीद की पार्थिव देह लद्दाख से कल ही आ जाती परंतु भारी बारिश के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। बारिश बंद होने के बाद लद्दाख हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी है और आज दिनाँक 12 /07/2023 को 11 बजे सुबह तक शहीद की पार्थिव देह शहर में जबलपुर उपनगरीय क्षेत्र रांझी मड़ई निज निवास उनके घर में लाया गया

इसके पहले ही शहरवासियों का घर के बाहर भारी जनसंख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया था

जवान संगीत को बॉक्स खोल कर माता पिता को पल भर के लिए दिखाया गया माता पिता वा परिवार के लोंगो का रो रो कर बुरा हाल था । घर के बाहर पुलिस बल ने शहीद जवान संगीत सूर्यवंशी को सलामी दी। शहर वासियों ने नम आँखों से उन पर गर्व करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। नगर से ग्वारीघाट ले जाते समय वी.एफ.जे. मोड़ पनेहरा में महापौर ने जवान संगीत सूर्यवंशी से मिल श्रद्धांजलि अर्पित की इनके अंतिम संस्कार में पुलिस बल ने सलामी दी जिसमे शामिल कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं एस.पी. टीके विधार्थी के साथ अन्य टीम के सदस्यों द्वारा राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment