38.9 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

राष्ट्रपति द्रौपदी के ग्वालियर पहुंचने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की अगवानी

ग्वालियर, 13 जुलाई । भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर के प्रवास पर है। राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर पहुॅची। हवाई अड्डे पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित प्रशासनिक अमले ने उनकी अगवानी की।

राष्ट्रपति के स्वागत की तस्वीरें साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति का संस्कृति और विरासत की दिव्य नगरी ग्वालियर में राज्यपाल मंगुभाई पटेल के साथ आत्मीय स्वागत किया। ग्वालियर की पावन धरा पर आपकी उपस्थिति हमारे लिए गर्व का विषय है।

राष्ट्रपति ग्वालियर पहुॅचने के बाद महाराजा सर जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम जयविलास पैलेस देखने पहुॅची। जयविलास पैलेस में राष्ट्रपति मुर्मु महाराजा जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया फिर म्यूजियम की लाइनेज गैलरी, मराठा गैलरी, इंडस्ट्रीयल गैलरी व प्रदर्शनी सहित दरबार हॉल इत्यादि का अवलोकन किया।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का जयविलास पैलेस से गोले का मंदिर मुरैना लिंक रोड पर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (ट्रिपल आईटीएम) पहुँचेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु यहाँ पहुँचने के बाद स्लम एरियाज (मलिन बस्तियों) के 10 बच्चों को ट्रिपल आईटीएम के स्टूडेंट ज्ञान मूमेंट के तहत पुस्तकें भेंट करेंगीं। इसी कड़ी में ट्रिपल आईटीएम के बॉयज हॉस्टल की आधारशिला भी रखेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु ट्रिपल आईटीएम के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी। वे परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व चेयरमेन पद्मविभूषण डॉ. अनिल काकोडकर को डॉक्टर ऑफ साईंस की मानद उपाधि से विभूषित करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु इसके पश्चात सायं पांच बजे एयर फोर्स स्टेशन से विमान द्वारा ग्वालियर से जयपुर के लिये प्रस्थान करेंगी। ट्रिपल आईटीएम के चौथे दीक्षांत समारोह में सात विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल प्रदान किए जायेंगे। साथ ही 283 विद्यार्थियों को बीटेक, एमटेक एवं मैनेजमेंट की उपाधियाँ प्रदान की जायेंगी।

अन्य ख़बरें

क्या है ‘हरामी नाला’? अमित शाह के दौरे से फिर चर्चा में आया संवेदनशील सीमा क्षेत्र

Newsdesk

बंगाल सरकार ने बाड़ लगाने के लिए 7 दिनों में बीएसएफ को 600 हेक्टेयर जमीन सौंपी: अमित शाह

Newsdesk

बकरीद पर सौहार्द की अपील, इमरान मसूद बोले- राहुल गांधी ही एनडीए को दे सकते हैं चुनौती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading