29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कर्नाटकः सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई कार, तीन की मौत

मैसूर, 18 जुलाई । कर्नाटक के मैसूर जिले के कंपालापुरा में मंगलवार तड़के एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

मृतकों की पहचान मुद्दस्सिर, मुजाहिद और अहमद पाशा के रूप में हुई। पीड़ित पेरियापटना से हुनासुर शहर जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि सुबह 4.30 बजे कार के ड्राइवर का ध्यान सामने खड़े ट्रैक्टर पर नहीं गया और उसकी कार ट्रैक्टर से जा टकराई।

गंभीर रूप से घायल तीन कार सवारों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पेरियापटना पुलिस मौके पर पहुंची। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रैक्टर के नीचे फंस गई।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading