September 5, 2026
सी टाइम्स
खेल

टॉप सीड ओपन : साबालेंका अगले दौर में, कोंटा बाहर

लेक्सिंगटन, 11 अगस्त | वल्र्ड नंबर-11 आर्यना साबालेंका ने विजयी वापसी करते हुए टॉप सीड ओपन में अमेरिका की मेडिसन ब्रेंगल को मात दे दूसरे दौर में जगह बना ली है। नंबर-2 सीड बेलारूस की इस खिलाड़ी ने ब्रेंगल को 6-1, 6-7(5), 6-2 से मात दी। सोमवार को खेला गया यह मैच तकरीबन ढाई घंटे चला।

डब्ल्यूटीए ने साबालेंका के हवाले से लिखा है, “ब्रेंगल काफी शानदार खेलीं। वह कोर्ट पर अच्छा मूव कर रही थीं। यह काफी मुश्किल था। मैं सिर्फ मैच में रहना चाहती थी, स्पष्ट सोचना चाहती थी और अंत तक लड़ना चाहती थी, जैसी मैं हमेशा करती हूं। मैं टेनिस की वापसी का इंतजार कर रही थी।”

इस टूर्नामेंट के एक अन्य मैच में विश्व नंबर-15 योहाना कोंटा दूसरे राउंड में नहीं जा सकीं। चेक गणराज्य की मारिया बाउज्कोवा ने उन्हें 6-4, 6-4 से हराया।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन : सबालेंका का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे राउंड में राखिमोवा को दी शिकस्त

Newsdesk

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से कुसाल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो बाहर, असलांका होंगे श्रीलंका के कप्तान

Newsdesk

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading