22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

जयपुर में आए भूकंप के तीन झटके

जयपुर, 21 जुलाई । जयपुर में शुक्रवार को एक के बाद एक तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, पहला झटका शुक्रवार सुबह 4.09 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई।

दूसरा 3.1 तीव्रता का झटका सुबह 4.22 बजे आया, इसके बाद तीसरा 3.4 तीव्रता का झटका सुबह 4.25 बजे आया।

एक के बाद एक आए भूकंपों से राज्य की राजधानी के निवासियों में दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो

गई।

 

अन्य ख़बरें

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा अलर्ट, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Newsdesk

टाटानगर के रेल विकास को मिल रही नई गति, तीसरी-चौथी लाइन और स्टेशन पुनर्विकास से बढ़ेगी क्षमता

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading