September 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइमहेडलाइंस

ईरान में ‘आतंकवादी हमले’ में 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मौत

तेहरान, 24 जुलाई । ईरान में एक “आतंकवादी हमले” में चार ट्रैफिक पुलिसकर्मी मारे गए, जब वे दक्षिणपूर्वी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में एक इंटरसिटी रोड पर गश्त कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट में ये जानकारी दी गयी है।

रविवार को एक बयान में प्रांतीय पुलिस के हवाले से कहा गया कि हमले के बाद “आतंकवादी” घटनास्थल से भाग गए। मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने कहा कि “आतंकवादियों” को ऐसा सबक सिखाएंगे कि उन्हें पश्चाताप करना पड़ेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा से लगा यह प्रांत पिछले वर्षों में नागरिकों और सुरक्षा बलों दोनों पर आतंकवादी हमलों के निशाने पर रहा है।

ईरान की अर्ध-आधिकारिक तस्नीम समाचार एजेंसी ने बताया कि जुलाई की शुरुआत में, प्रांत के एक पुलिस स्टेशन पर हमले में दो पुलिसकर्मी और चार “आतंकवादी” मारे गए थे।

अन्य ख़बरें

ईरान ने की शी जिनपिंग के शांति सिद्धांतों की तारीफ, रणनीतिक संतुलन पर दिया जोर

Newsdesk

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के मादक पदार्थों से निपटने के प्रयास की सराहना की

Newsdesk

पांचवां बीडीएस एप्लिकेशन्स पर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन उद्घाटित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading