26.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइमहेडलाइंस

यूपी एसटीएफ ने हाथी दांत बेचने वाले गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 28 जुलाई । ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हाथी दांत बेचने आए इंटर-स्टेट स्मगलर गैंग के दो सदस्यों को यूपी एसटीएफ और थाना बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैग में रखा 1,800 ग्राम का हाथी दांत भी बरामद हुआ है। एसटीएफ ने कार को भी सीज किया है, जिसका इस्तेमाल हाथी दांत की तस्करी के लिए किया जा रहा था।

दोनों तस्कर अंकुर माथुर और रजत पवार ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चिपियाना गांव के पास उपवन कॉलोनी में हाथी दांत का सौदा करने आए थे। उसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के बाद कार सवार दोनों तस्करों को दबोचा गया।

यूपी एसटीएफ के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास एक बैग बरामद हुआ, जिसमें 1,800 ग्राम का हाथी दांत रखा हुआ था। इस बात की सूचना वन्य अधिकारी को दी गई। वह भी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।

राजकुमार मिश्रा ने बताया कि रजत पवार ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सोलन, हिमाचल प्रदेश में टैक्सी चलाने का काम करता है, जहां पर उसकी मुलाकात दूसरे टैक्सी चलाने वाले अरविंद से हुई थी। अरविंद ने उसकी मुलाकात शिमला में रहने वाले पूरन से कराई। उसने दोनों को दिल्ली-एनसीआर में हाथी दांत बेचने के लिए दिया था।

अरविंद ने इस काम में अपने पुराने साथी अंकुर को भी जोड़ लिया था। दोनों अभियुक्तों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading