25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बोकारो में बिजली के तार से सटा ताजिया, करंट से चार की मौत, एक दर्जन झुलसे

रांची, 29 जुलाई। बोकारो जिले के पेटरवार में मुहर्रम के जुलूस के दौरान शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के तार से मुहर्रम का ताजिया सट जाने से फैले करंट की वजह से करीब एक दर्जन लोग झुलस गए। इनमें से चार की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य की हालत गंभीर है।

पेटरवार प्रखंड के खेतको गांव में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस निकालने की तैयारी चल रही थी। इसके लिए काफी ऊंचाई वाला ताजिया बनाया गया था। ताजिए को कंधों पर उठाने के दौरान वह 11 हजार वोल्ट वाले तार से सट गया और कंरट फैल गया। इस दौरान साउंड सिस्टम के लिए रखी गई बैटरी भी ब्लास्ट कर गई। वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। जुलूस में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई।

मृतकों के नाम खेतको गांव के आसिफ रजा, एनामुल, गुलाम हसन और साजिद अंसारी बताए गए हैं। झुलसे लोगों में सलाउद्दीन अंसारी, इब्राहिम अंसारी, लाल मोहम्मद, फिरदौस अंसारी, मेहताब अंसारी, आरिफ अंसारी, शहबाज अंसारी, मुजीबुल अंसारी, साकिब अंसारी शामिल हैं। सभी घायलों को बोकारो के जनरल हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading