October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

हरियाणा के नूंह में भीषण सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट बंद

चंडीगढ़, 31 जुलाई । हरियाणा के मुस्लिम बहुल नूंह जिले में सोमवार को बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान तीव्र सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर बुधवार तक क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद द्वारा हस्ताक्षरित एक आदेश में कहा गया है, “…हरियाणा राज्य के नूंह जिले में प्रदर्शनकारियों, उपद्रवियों, आंदोलनकारियों और असामाजिक तत्वों द्वारा तीव्र सांप्रदायिक तनाव, मानव जीवन और संपत्ति को खतरा, सार्वजनिक शांति और सौहार्द में बाधा की स्थिति उत्पन्न की गई है।”

उपायुक्त ने मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए रात 8.30 बजे दोनों गुटों की बैठक बुलाई है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment