24 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापारहेडलाइंस

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज से 99.75 रुपये की कटौती

नई दिल्ली, 1 अगस्त । तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 99.75 रुपये की कटौती की, हालांकि सूत्रों के अनुसार घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

संशोधित कीमतें मंगलवार से प्रभावी हैं।

कीमतों में कटौती के बाद अब दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,680 रुपये होगी।

19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में पिछला संशोधन पिछले महीने किया गया था।

हालांकि अलग-अलग टैक्स स्लैब के कारण कीमतें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें घरेलू बाजार में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर असर डालती हैं।

14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 1 मार्च से कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अन्य ख़बरें

किरेन रिजिजू की सर्बिया के विदेश मंत्री से मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने पर चर्चा

Newsdesk

इस्लाम में नेक विचार हैं, मैंने यह नहीं कहा कि दूसरे धर्म कमतर हैं : कर्नाटक के मंत्री रायरेड्डी

Newsdesk

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत का 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ना, देश के लोगों की सामूहिक क्षमता को दिखाता है: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading