October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

पटना में अपराधी औसतन प्रत्येक दिन ले रहे हैं 1 व्यक्ति की जान

पटना, 2 अगस्त । बिहार में सत्ताधारी पार्टी जहां प्रदेश में ‘सुशासन’ का दावा करती है वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश में फिर से ‘जंगल राज ‘ या ‘गुंडा राज’ आने की बात कर रही है।

इधर, पटना पुलिस द्वारा जुलाई के अपराध के जारी आंकड़े भी इसकी तसदीक कर रहे हैं।

पटना पुलिस के जारी आंकड़े बताते हैे कि जुलाई महीने में पटना में 30 लोगों की हत्या हुई है, यानी अपराधी पटना में औसतन प्रतिदिन एक व्यक्ति की जान ले रहे हैं।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा हालांकि यह दावा भी करते है कि अधिकांश मामलों के उद्भेदन के करीब पुलिस पहुंच चुकी है।

मिश्रा ने कहा कि जुलाई महीने में पटना जिले में 30 हत्या के अलावे लूट की 16, डकैती के दो, वाहन चोरी की 421 और चेन झपटमारी की 14 घटनाएं विभिन्न थानों में दर्ज की गई हैं।

हत्या के मामले की एक घटना हालांकि जांच के बाद आत्महत्या की निकली।

मिश्रा ने आगे बताया कि हत्या के मामलों में अबतक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि लूट के मामले में 32 तथा डकैती के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि कई मामलों में अभी भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हत्या के करीब 75 फीसदी मामलों में आरोपियों की पहचान कर ली गई है और पुख्ता सबूत भी इकट्ठा कर लिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इन सभी मामलों में कुल 3351 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के प्रयास के मामले में 380 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारियां की गई हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि वाहन चोरी के 421 मामलों में 69 वाहनों को जब्त किया गया है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment