October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

रांची में अलग-अलग स्थान पर रेलवे ट्रैक से बरामद हुए तीन शव

रांची, 2 अगस्त । रांची में बुधवार को दो अलग-अलग जगहों पर रेलवे ट्रैक पर तीन शव बरामद किए गए हैं। इनमें दो शव पुरुषों के और एक महिला का है।

पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इनमें से किसी की पहचान नहीं हो पाई है।

नगड़ी थाना क्षेत्र के बालसिरिंग में रेलवे ट्रैक पर जिस व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या कहीं और करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है ताकि इसे दुर्घटना का रूप दिया जा सके।

इधर रांची शहर में अरगोड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक और एक युवती के शव बरामद किए गए हैं। शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। आशंका जताई जा रही है कि युवक और युवती ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है।

पुलिस ने अलग-अलग थाने में तीनों शवों की तस्वीर भेजी है ताकि उनकी पहचान की जा सके।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment