October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सांसदों के हंगामे से नाराज लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने नहीं किया सदन की कार्यवाही का संचालन

नई दिल्ली, 2 अगस्त। लोकसभा के अंदर सांसदों के लगातार वेल में आकर नारेबाजी-हंगामा करने और सदन की कार्यवाही के लाइव प्रसारण के दौरान टीवी पर दिखाने की मंशा से मंत्रियों के सामने प्लेकार्ड लहराने से नाराज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को सदन की कार्यवाही का संचालन नहीं किया।

बुधवार को सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। लेकिन, सदन की कार्यवाही का संचालन पीठासीन सभापति मिधुन रेड्डी ने किया तो वहीं दोपहर बाद 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पीठासीन सभापति किरीट प्रेमजी भाई सोलंकी सदन को चलाते नजर आएं।

बता दें कि वर्तमान लोकसभा में अभी तक सदन का उपाध्यक्ष नहीं चुना गया है इसलिए स्पीकर की अनुपस्थिति में पीठासीन सभापति के पैनल में शामिल लोकसभा सांसद ही सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों के व्यवहार को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं से अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है। इसे व्यक्त करने के लिए ही ओम बिरला बुधवार को सदन में नहीं आए।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment