June 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सुशांत की भांजी मल्लिका बोलीं, मैं उनसे बेहतर इंसान को न जानती हूं, ना जानूंगी

मुंबई, 13 अगस्त | दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की भांजी मल्लिका सिंह के लिए उनके मामा से बेहतर कोई नहीं है। मल्लिका ने गुरुवार दोपहर को अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा की और लिखा, “मैं आपसे बेहतर किसी इंसान को नहीं जानती और ना कभी जान पाऊंगी।”

इस पोस्ट में उन्होंने अपने “गुलशन मामा” (सुशांत) के साथ क्लिक की गई एक खुशनुमा सेल्फी शेयर की है। इसमें हैशटैग एससी फॉर सुशांत डाला है, जो गुरुवार सुबह से ही ट्विटर पर हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।

इससे पहले सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था, “हम सीबीआई जांच के लिए एक राष्ट्र के रूप में एक साथ खड़े हैं। निष्पक्ष जांच की मांग करना हमारा अधिकार है और हम सच्चाई के बाहर आने के अलावा और किसी भी चीज की उम्मीद नहीं करते हैं।”

इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सुशांत की प्रेमिका रिया ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उनके दिवंगत प्रेमी के पिता के.के. सिंह ने उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading