श्रीनगर, 14 अगस्त | श्रीनगर के नौगाम बायपास पर पुलिस पार्टी पर आतंकवादियों ने शुक्रवार को हमला कर दिया जिसमें जम्मू एवं कश्मीर के दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा, “आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां दो पुलिसकर्मियों ने दम तोड़ दिया।”
पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी है।
यह घटना स्वतंत्रता दिवस से मात्र एक दिन पहले घटी है, वहीं कश्मीर घाटी में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट भी जारी किया जा चुका है।


