23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

रांची के दवा कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने पर युवती गिरफ्तार

रांची, 16 अगस्त । रांची में अब महिलाएं भी क्रिमिनल गैंग्स का हिस्सा बन रही हैं। रांची पुलिस ने शहर के सबसे बड़े मेडिकल स्टोर आजाद फार्मेसी के मालिक से 25 लाख रंगदारी मांगने के आरोप में नेहा सोनी नामक एक युवती और उसके सहयोगी राजू वर्मा को गिरफ्तार किया है।

नेहा सोनी रांची के एक हिस्ट्रीशीटर छोटू खान के गिरोह की मेंबर है। छोटू खान को कुछ महीना पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

उसके जेल जाने के बाद नेहा ही गैंग को ऑपरेट कर रही थी।

नेहा और उसके सहयोगी राज वर्मा ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए आजाद फार्मेसी के मालिक मिन्हाजुद्दीन से 25 लाख की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मार देने की धमकी भी दी।

रांची पुलिस की टेक्निकल टीम ने मोबाइल के आईईएमआई नंबर के जरिए नेहा सोनी की पहचान की और उसे उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

नेहा ने पुलिस को बताया है कि वह जेल में बंद छोटू खान की प्रेमिका है और उसी के इशारे पर रांची के कारोबारियों से रंगदारी की मांग कर रही थी।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading