October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

स्माल आर्म्स फैक्ट्री ने लाॅन्‍च की 50 मीटर तक मार करने वाली रिवाल्वर

कानपुर,19 अगस्त। उत्तर प्रदेश के कानपुर की आयुध कंपनी लघु शस्त्र निर्माणी एसएएफ ने 50 मीटर तक मार करने वाली देश की पहली साइड स्विंग रिवाल्वर की औपचारिक लॉन्चिंग की है।

एडवांस वेपंस इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राजीव शर्मा ने बताया कि साइड स्विंग सिलिंडर खुलने वाली नई रिवॉल्वर का वजन भी अन्य रिवॉल्वरों की तुलना में 25 से 50 ग्राम कम है। .32 कैलिबर में इतनी मारक क्षमता में यह हल्की रिवॉल्वर होगी। ट्रिगर आसानी से चलेगा। वुडेन ग्रिप लगाई गई है।

21 अगस्त से बुकिंग शुरू होगी। यह देश की पहली रिवाल्वर है, जिसमें साइड स्विंग सिलेंडर है। जबकि पुरानी रिवॉल्वर में उसे फोल्ड करके बुलेट डालने पड़ते थे। इसके अलावा रिवॉल्वर की बुकिंग 21 अगस्त से होगी। अभी तक इस तरह की रिवॉल्वर कंपनी में नहीं बनती थी। विदेशी लुक वाली इस रिवाल्वर का भार 675 ग्राम है। लघु शस्त्र निर्माणी में एक साल में बनकर तैयार की गई इस रिवाल्वर की कीमत तय कर ली गई है।

डीलरों को रिवॉल्वर 1,26,000 रूपये में और आम ग्राहक को यह रिवाल्वर 1,40,000 रुपए में मिल सकेगी। इस रिवॉल्वर की सरफेस पर सेरिकोटेड की कोटिंग की गई है। चलते इसका लुक बेहतरीन हो गया है। इसके अलावा इसकी बैरल में क्रोम प्लेटेड का उपयोग किया गया है। इससे इसकी सुरक्षा फीचर और चलने में आसानी हो गई है।

मेंटीनेंस की भी कोई परेशानी नहीं होगी। 600 राउंड परीक्षण के बाद इस रिवॉल्वर को बाजार में उतारा गया है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment