30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

ईडी ने दवा आपूर्ति संबधी धन शोधन मामले में दो के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

नई दिल्ली, 19 अगस्त। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने दवा आपूर्ति मामले से संबंधित धन शोधन निवारण मामले में दो भाइयों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

ईडी ने विशेष भुवनेश्वर अदालत के समक्ष आशिक अली और उसके भाई मोहताब अली के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है, जिसमें आरोपियों को दोषी ठहराने और धन शोधन में शामिल संपत्तियों को जब्त करने की मांग की गई है।

अधिकारी ने बताया कि अदालत ने शुक्रवार को मामले का संज्ञान लिया।

ईडी ने तीन किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर रखने के संबंध में दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत स्पेशल टास्क फोर्स, क्राइम ब्रांच, भुवनेश्वर द्वारा दायर एफआईआर और आरोप पत्र के आधार पर पीएमएलए के तहत जांच शुरू की।

ईडी की जांच में पता चला कि वे पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनापुर इलाके के ड्रग तस्करों से ब्राउन शुगर खरीदते थे।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु अमोनिया गैस लीक मामले पर जताया दुख

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading