32.5 C
Jabalpur
May 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सहारनपुर में डेंगू का बढ़ रहा खतरा, मरीजों की संख्या 24 पहुंची

सहारनपुर 23 अगस्त । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बारिश के मौसम में जिले में डेंगू पैर पसारने लगा हैं। मंगलवार को पाँच नए मामले सामने आने के बाद जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 24 पहुंच गई है।

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब प्रशासन ने भी जिला अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वार्ड तैयार कराया है। हर बेड पर मच्छरदानी लगाई गई है। साथ ही दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

जिला अस्पताल डेंगू वार्ड के प्रभारी डॉ. अनिल ने बताया कि डेंगू वार्ड में पाँच मरीज भर्ती हैं, जबकि दो डेंगू मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। जो मरीज वार्ड में भर्ती हैं, उनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इन दिनों मौसम में तेजी के साथ बदलाव हो रहा। ऐसे में लोगों को डेंगू से बचाव करना बेहद जरूरी है।

जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया है कि जिन इलाकों में डेंगू मरीज मिल रहे हैं। वहां पर टीम द्वारा दौ सौ घरों का सर्वे किया जा रहा है।साथ ही एंटी लार्वा का भी छिड़काव किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि हर तरीके से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जगह-जगह लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कोशिशें की जा रही हैं कि कहीं पर भी पानी का जमाव न हो सके। लोगों को सूचना दी जा रही है कि घरों में पानी किसी भी जगह पर एक-दो दिन इकट्ठा न होने दिया जाए। अगर कहीं पर मच्छर और मक्खी की समस्या बहुत ज्यादा है, तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाए।

अन्य ख़बरें

बंगाल चुनाव : सुजापुर में टीएमसी की बड़ी जीत, सबीना यास्मीन ने कांग्रेस गढ़ में फिर मारी बाजी

Newsdesk

बालीगंज में टीएमसी की लगातार जीत, शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने 61,632 वोटों से भाजपा को हराया

Newsdesk

असम चुनाव परिणाम: तामुलपुर सीट पर भाजपा ने पहली बार दर्ज की जीत, बिस्वजीत दैमारी 26743 वोटों से विजयी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading