October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयटेक्नोलॉजीव्यापार

एनवीडिया ने रिकॉर्ड 6.1 अरब डॉलर का मुनाफ़ा कमाया, गेमिंग मुख्यधारा में आई

सैन फ्रांसिस्को, 24 अगस्त। ग्राफिक्स चिप की दिग्गज कंपनी एनवीडिया ने दूसरी तिमाही में 6.188 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया है जो पिछले साल की इसी तिमाही से 843 फीसदी की ज्यादा है।

कंपनी ने 30 जून को समाप्त तिमाही में 13.51 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया, जो एक साल पहले की तुलना में 101 प्रतिशत और इस साल की पहली तिमाही से 88 प्रतिशत अधिक है। गेमिंग राजस्व भी साल-दर-साल आधार पर  22 प्रतिशत बढ़कर 2.48 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

कंपनी ने डेटा सेंटर का राजस्व 10.32 अरब डॉलर बताया, जो एक साल पहले की तुलना में 171 प्रतिशत अधिक है।

एनवीडिया के संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग ने कहा, “एक नया कंप्यूटिंग युग शुरू हो गया है। दुनिया भर में कंपनियां सामान्य प्रयोजन से त्वरित कंप्यूटिंग और जेनरेटिव एआई की ओर बदलाव कर रही हैं।”

कंपनी को उम्मीद है कि अगली तिमाही में राजस्व 16 अरब डॉलर होगा।

एनवीडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य वित्तीय अधिकारी कोलेट क्रेस ने कहा, “एनवीडिया त्वरित कंप्यूटिंग और एआई प्लेटफार्मों की जबरदस्त मांग है। हमारे आपूर्ति भागीदार हमारी जरूरतों को पूरा करने के लिए क्षमता बढ़ाने में असाधारण रहे हैं।

“हमें उम्मीद है कि अगले साल तक प्रत्येक तिमाही में आपूर्ति बढ़ेगी। भौगोलिक आधार पर अमेरिका में डेटा सेंटर की वृद्धि सबसे मजबूत थी क्योंकि ग्राहक एआई और त्वरित कंप्यूटिंग में पूंजी निवेश कर रहे हैं।”

उपभोक्ता इंटरनेट कंपनियों ने भी एनवीडिया की बहुत मजबूत मांग को बढ़ाया।

एनवीडिया मई में अस्थायी रूप से जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल में एक लाख करोड़ डॉलर की कंपनी बन गई थी।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

Leave a Comment