October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

डेंगू का बढ़ रहा खतरा, 24 घंटे में 18 मरीज आए सामने

नोएडा, 22 अगस्त । गौतमबुद्ध नगर जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसको देखकर प्रशासन भी अलर्ट पर है। वहीं लखनऊ से भी इसको लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 178 पहुंच गई है।

साथ ही साथ मलेरिया के मरीजों के मिलने की रफ्तार भी तेज हो गई है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर को हाई रिस्क जोन में रखा गया है। गुरुवार को जिले में 18 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या 178 पहुंच गई है।

हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग जिले में हालात को नियंत्रण में होने का दावा कर रहा है। जिले में किस स्तर की तैयारियां की गई हैं इसको परखने के लिए लखनऊ से डॉक्टर शिवानी और मेरठ से डॉक्टर विजय के नेतृत्व में टीम सोमवार को नोएडा पहुंच चुकी है और मंगलवार को कई जगहों का जायजा लिया गया था। दोनों ही डॉक्टर की निगरानी में टीमों ने जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ डेंगू के सभी हॉटस्पॉट, स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों का जायजा लिया था।

इसके बाद दोनों टीमों ने शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। यह तो है सरकारी आंकड़े लेकिन अगर प्राइवेट आंकड़ों की बात करें तो करीब 5 से 6 गुना डेंगू के मरीजों का इलाज अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है और बीते एक हफ्ते में यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment