38.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सोसाइटी के पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग

ग्रेटर नोएडा, 26 अगस्त। ग्रेटर नोएडा के एक सोसाइटी में पार्किंग में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना फायर विभाग और लोकल पुलिस थाने को भी दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई 1 स्थित अम्बे भारती सोसायटी की पार्किंग में खड़ी गाड़ी में शनिवार सुबह आग लगी गई। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए फायर स्टेशन सूरजपुर की यूनिट द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। आग मारुति सुजुकी वेगनार सीएनजी गाड़ी में लगी थी। अग्निकांड में कोई जनहानि नही है।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझा लिया है और अब लोकल पुलिस मामले की जांच करेगी कि आखिर पार्किंग में खड़ी कार में आग कैसे लग गई। गनीमत यह थी कि सुबह के वक्त पार्किंग में कोई मौजूद नहीं था और जो आसपास गाड़ियां थीं उन्हें समय रहते ही हटा लिया गया था वरना दुर्घटना और बड़ी हो सकती थी।

अन्य ख़बरें

सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने के फैसले पर भड़कीं कविता, बोलीं-‘यह कूटनीति नहीं, राजनीतिक चापलूसी

Newsdesk

जीटीए प्रमुख अनित थापा ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार जांच के ऐलान के एक दिन बाद छोड़ा पद

Newsdesk

कोलकाता में टीएमसी ने खाली करना शुरू किया अस्थायी मुख्यालय, जल्द नए ठिकाने पर शिफ्ट होने की तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading